कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

रायपुर, अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के पंजीकृत पदाधिकारियों द्वारा बार-बार आपत्ति लिए जाने और चेतावनी देने के बाद भी विजय बघेल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वर्तमान में वे इसी बेनर का उपयोग करते हुए जबलपुर में 4 एवं 5 अप्रैल को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जो पूरी तरह से असंवैधानिक एवं फर्जी है। इस फर्जी आयोजन को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने स्वघोषित राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह निरंजन एवं महासचिव उमेश सिंह को नोटिस जारी किया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि क्यों नहीं आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जारी नोटिस में राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने कहा कि यह कि आप स्वयं को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा रजिस्ट्रेशन संख्या -220/84-85 का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताकर समाज में भ्रम एवं भ्रंति उत्पन्न कर रहे हैं। जब की आपके पास इस पद का कोई वैधानिक अधिकार नहीं हैं।

यह की आपके द्वारा महासभा के नाम पर आप दोनों के द्वारा षडयंत्र पूर्ण सहयोग करके अवैध रूप से अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा हैं जो संगठन के सविधान एवं विधिक प्रावधानों के पूर्णत: विरूद्ध हैं। यह की आप महासभा के नाम पर सदस्यता रसीद काट कर अवैध धनराशि वसुल कर रहे हैं. जो न केवल अनधिकृत हैं बल्कि भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत धोखाधड़ी, जालसाजी एवं अपराधिक विश्वासघात की श्रेणी में आता हैं। यह कि आपके उपरोक्त कृत्य से समाज में महासभा की छवि धूमिल हो रही हैं। तथा कूर्मी क्षत्रिय समुदाय व आम जनता को गुमारह कर महासभा को आर्थिक एवं समाजिक क्षति पहुचा रहे हैं। एवं स्वयं को लाभन्वित कर रहे हैं। यह की आपके विरूद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट है, कि आप जानबूझकर एंव दुर्भावनापूर्ण तरीके से संगठन/महासभा के नाम का दुरूपयोग कर रहे हैं। अत: इस विधिक नोटिस के माध्यम से आपको निर्देशित किया जाता हैं कि आप तत्काल प्रभाव से स्वयं को अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महा सचिव बताना या लिखना बंद करें। साथ ही महासभा के नाम पर किसी भी प्रकार का अधिवेशन या कार्यक्रम का आयोजन करना तत्काल बंद करे। इसी तरह सदस्यता रसीद काटना एवं किसी प्रकार का धन राशि वसूलना तुरंत बंद करे। अब तक वसूल की गयी समस्त धनराशि का पूर्ण विवरण एवं हिसाब सात दिनों के भीतर महासभा के प्रधान कार्यालय में, आने की पूर्व सूचना देकर, प्रस्तुत करें। समाज में फैलाए गए भ्रम के लिये लिखित रूप मे सार्वजानिक खंडन जारी करें। अन्यथा, मेरे आदेशक आपके विरूद्ध सक्षम न्यायालय में सिविल एवं आपराधिक कार्यवाही (जैसे धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वाघात आदि) प्रारम्भ करने के लिये बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।

गौरतलब हैं कि अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के बेनर तले फर्जी संगठन द्वारा राष्ट्रीय महिला महाअधिवेशन का आयोजन 4 एवं 5 अपै्रल को जबलपुर में आयोजित किया जा रहा हैं। इसके पहले भी इस फर्जी संगठन द्वारा समाजिक आयोजन किया जाता रहा हैं। इस फर्जी समाजिक संगठन को सांसद विजय बघेल का संरक्षण प्राप्त हैं. एवं असली संगठन अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा बार-बार चेतावती दिए जाने के बाद भी अपनी हरकत्तो से बाज नहीं आ रहे हैं और अपने राजनीतिक हित के लिए इस संगठन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

जबलपुर में आयोजित अधिवेशन को मेरा समर्थन नहीं

इधर इस संबंध में राज्य सभा सांसद एवं अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा का कहना हैं की जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय महिला महाअधिवेशन में जाने से उन्होने साफ इनकार कर दिया तथा अधिवेशन में उनके फोटो का उपयोग करने पर भी आपत्ति जताई हैं।

अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि जबलपुर में फर्जी संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला महाअधिवेशन के आयोजन की आलोचना की हैं। चंद्रभूषण वर्मा ने यह भी कहा कि इस फर्जी संगठन के पदआधिकारियों को विजय बघेल का संरक्षण प्राप्त है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31