रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस पहल से कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सुविधाओं के साथ व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह अनुबंध ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।

ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एमएस चौहान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए तक का एयर एक्सीडेंट बीमा, एक करोड़ तक का स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर तथा 80 लाख रुपए तक का आंशिक विकलांगता कवर मिलेगा। इसके अतिरिक्त एसबीआई के रूपे डेबिट कार्ड के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर तथा श्रेणी के अनुसार 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का एयर एक्सीडेंट बीमा भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि बैंकिंग सुविधाओं में कर्मचारियों को न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता से छूट, निःशुल्क इंटरनेट बैंकिंग, एसबीआई एटीएम पर अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन, आरटीजीएस एवं एनईएफटी शुल्क में रियायत तथा लॉकर किराए में छूट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

साथ ही, विभिन्न श्रेणियों के अनुसार कर्मचारियों को अमेजन प्राइम सदस्यता, यात्रा एवं मनोरंजन से जुड़े ऑफर, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तथा चयनित श्रेणियों में जिम, स्पा एवं अन्य लाइफस्टाइल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए संबंधित एसबीआई शाखा से संपर्क करें और अपना खाता इस योजना में बदलने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (वित्त) संदीप मोदी, ट्रांसमिशन कंपनी के एजीएम श्री मुकेश कश्यप, एसबीआई के डीजीएम श्री राकेश कुमार सिन्हा एवं असिस्टेंट जीएम श्री राम विनोद सिंह उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031