नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज में पाबंदी लगा रखी है। जिसके कारण दुनियाभर में गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस बीच जहाजों के आवागमन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है।

दरअसल, ईरान के होर्मुज वाले सीमा को दरकिनार करते हुए, ओमान की प्रादेशिक समुद्री सीमा के भीतर से एक नया सुरक्षित रास्ता खोजा गया है। इस नए रास्ते से भारतीय मालवाहक जहाज समेत समेत चार बड़े पोत गुजरे हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय जहाज एलएनजी लेकर आ रहा है।

ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र का उपयोग करने वाला यह नया रूट न सिर्फ जहाजों के लिए सुरक्षित है, बल्कि वैश्विक शिपिंग पर बढ़ते दबाव और ईरान की होर्मुज में नाकाबंदी को कम करने के लिए शुरुआती संकेत दे रहा है।

यह नया मार्ग वैश्विक शिपिंग दबाव को कम करने और जहाजों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति पर असर कम होगा। हालांकि, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि यह रास्ता आगे भी नियमित रूप से इस्तेमाल हो पाएगा या नहीं।

ओमान की समुद्री सीमा में मिला नया अंतराष्ट्रीय जलमार्ग

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हालिया सैटेलाइट और AIS डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि एक एलएनजी और सामान्य माल ले जाने वाले कम से कम चार बड़े जहाज उस नए मार्ग से गुजरे हैं। यह अंतराष्ट्रीय जलमार्ग ओमान की प्रादेशिक समुद्री सीमा के भीतर है।

मस्कट से 350 किमी की दूरी पर दिया दिखाई

मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले हब्रुट और धलकुट के साथ पनामा के ध्वयज वाले सोहार एलएनजी वाहक, दो विशाल कच्चे तेल वाहक (वीएलसीसी) ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र में अमीराती शहर रास अल खैमाह के पास प्रवेश करते दिखाई दिए। 3 अप्रैल को इन्हें मस्कट के तट से 350 किमी दूर देखा गया।

एआईएस सिग्नल से हुई पहचान

समुद्री विश्लेषण फर्म टैंकरट्रैकर्स के अनुसार, धलकुट और हब्रुट क्रमश- सऊदी अरब और अमीरात के 20 लाख बैरल कच्चे तेल से लदा हुआ था। वहीं सोहार 1 मार्च को यूएई के अल हमरिया बंदरगाह से रवाना हुआ, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि उसमें कोई माल लदा था या नहीं। इन तीनों जहाजों के पीछे एक भारतीय ध्वज वाला मालवाहक जहाज था, जिसकी एआईएस सिग्नल से पहचान एमएसवी कुबा एमएनवी 2183 के रूप में हुई।

यह 31 मार्च को दुबई से रवाना हुआ था और इसकी नवीनतम स्थिति ओमान के दिब्बा बंदरगाह से लगभग 40 किलोमीटर दूर खुले समुद्र में दिखाई दे रही थी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031