गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में अवैध संबंधों की कहानी का दुखद अंत हो गया। देवर के दोस्‍त ने सरेआम शादीशुदा महिला का गला चाकू से रेत दिया और फरार हो गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

यह घटना गगहा थाना क्षेत्र स्थित गजपुर बाजार की है। यहां रहने वाली एक महिला खुशबू राज का पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करता है। उसकी गैर-मौजूदगी में महिला का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले उसके देवर के दोस्त सीताराम से चलने लगा। प्रेमी अक्सर महिला के घर में ही डेरा जमाए रहता था। घरवाले इसका विरोध भी करते थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था

मंदिर में बुलाई गई पंचायत

जब पति को इस बात की भनक लगी, तो उसने अपने भाई (देवर) को इसकी जानकारी दी। सच्चाई जानने के लिए देवर ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी सीताराम को एक मंदिर पर बुलाया। वहां सबके सामने भाभी से गंगाजल उठाकर कसम खाने को कहा गया। भाभी ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई- ‘मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ था वो शादी से पहले था।’ यह सुनते ही सीताराम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सबके सामने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की छह टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी सीताराम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार 6 टीमें छापेमारी कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930