बिजनौर : यूपी के बिजनौर में अलग-अलग जगह पर शाम से अब तक सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सभी मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के नजीबाबाद रोड पर गांव जलारा के सामने दो कारों के आमने-सामने की टक्कर हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा किरतपुर बाईपास पर बाइक सवार दो लोगों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों लोगों की मौत हो गई। तीसरा हादसा चांदपुर में फिना रोड पर एक कार और बाइक के टकराने से बाइक पर बैठे दो सवारो में से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया।
लगभग 3 घंटे के अंदर ही अंदर बिजनौर में पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसों में मौत हो जाने से मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।



















