Samrat Choudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि मरीन ड्राइव पर अगले तीन महीने में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चौधरी ने मानव-वन्यजीव : द्वंद से सह-अस्तित्व की ओर’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि बिहार में विकास कार्यों के कारण जहां भी पेड़ कटता हैं उसके बदले अन्य स्थान पर उससे कहीं ज्यादा पेड़ लगाए जाते हैं। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले करीब 20 वर्ष में लगातार पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीन ड्राइव पर अगले तीन महीने में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चौधरी ने कहा कि मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव न हो इसके लिए बिहार सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यावरण को लेकर बहुत काम हुए हैं। बिहार के बंटवारे के समय मात्र छह प्रतिशत हरित आवरण था, जो आज बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ईको टूरिज्म को विकसित करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं। वाल्मीकि नगर में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से लव कुश पार्क बनाने का काम राज्य सरकार कर रही है। मरीन ड्राइव के पास विश्व स्तर का बड़ा एक्वेरियम बनाने की योजना पर काम चल रहा है। पटना में अब वाटर मेट्रो रेल भी जल्द शुरू होगी। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर से सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मानव और वन्य जीवों के बीच संघर्ष बढ़ा है, जिसकी वजह वन्य जीवों के आवास का नष्ट होना है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के कॉरिडोर का संरक्षण जरूरी है इसके लिए जनभागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031