Bihar News : बिहार के पटना से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए उसकी चप्पल में जीपीएस लगा दिया। इसकी मदद से पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

पत्नी की चप्पल में लगाया जीपीएस

जानकारी के अनुसार, मामला फुलवारीशरीफ के एकता नगर का है। पति को पिछले काफी समय से अपनी पत्नी पर संदेह था। जिसके चलते उसने पत्नी की चप्पल और घर के कुछ हिस्सों में जीपीएस फिट कर दिया। शनिवार को जब वह काम पर निकला, तो उसने अपने मोबाइल फोन के जरिए लोकेशन को ट्रैक करना शुरू किया।

घर पहुँचते ही मचा कोहराम

लोकेशन में संदिग्ध बदलाव देखते ही पति अचानक घर पहुँच गया। जैसे ही घर पहुंचा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद थी। इसके बाद घर के भीतर जमकर हंगामा शुरू हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए। हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई।

हथियार और गहने छीनने का आरोप

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पति ने प्रेमी के पास मौजूद उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने के भीतर भी देर रात तक तीखी बहस और हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लंबी जद्दोजहद के बाद पति, पत्नी और प्रेमी के बीच आपसी रजामंदी से समझौता हो गया। तीनों ने लिखित रूप में हलफनामा दिया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस लिखित समझौते के बाद पुलिस ने आधी रात को सभी को रिहा कर दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930