नई दिल्ली। बंगाल में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चौकाने वाला बयान देते हुए सवाल उठाया कि क्या बीजेपी के पास चुनाव से पहले एक और पहलगाम हमले के लिए कोई ब्लूप्रिंट तैयार है।

ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि तृणमूल प्रमुख ने यह बयान अपने अल्पसंख्यक वोटबैंक को खुश करने के मकसद से दिया गया है। साथ ही बीजेपी ने टीएमसी को हिंदू-विरोधी पार्टी भी करार दिया।

पाकिस्तान की धमकी का जवाब क्यों नहीं दिया- ममता

एक जनसभा को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की कोलकाता पर हमला करने की धमकी का जिक्र किया और सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार की रैली में इस धमकी का जवाब क्यों नहीं दिया।

ममता ने कहा, “पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि वे कोलकाता को निशाना बनाएंगे। नरेंद्र मोदी ने यह क्यों नहीं कहा कि हम कड़ी कार्रवाई करेंगे? इसका क्या कारण है? क्या ब्लूप्रिंट तैयार है? चुनाव से पहले एक और पहलगाम? “

TMC मुखिया ने चेतावनी दी, “अगर दिल्ली बंगाल को निशाना बनाती है, तो बंगाल भी पलटवार करेगा। अगर कोई कोलकाता को निशाना बनाने का बात करता है, तो हम भारतीय नागरिक होने के नाते इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप चुपचाप बैठे हैं। क्या आपको शर्म नहीं आती? आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930