Jharkhand News: झारखंड के दुमका कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब न्याय के लिए पहुंची पत्नी ने पति को जमकर पीटा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित पत्नियों को शांत कराया।

पति को देखते ही आपा खो बैठी पत्नी
बताया जा रहा है कि महिला दोपहर को पहले से चल रहे केस की सुनवाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी नजर पति पर पड़ी तो वह अपना आपा खो बैठी। उसने दौड़कर पति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। पति के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने महिला पर हाथ उठाया तो कोर्ट परिसर में मौजूद लोग महिला के समर्थन में आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

पति ने दूसरी शादी कर ली
महिला का कहना था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पहले भी उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए कुटुंब न्यायालय में मेंटेनेंस का मामला भी दर्ज कराया। वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930