रांचीः असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को थम गया। चुनाव प्रचार का शोर थमने के पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को बड़ा झटका दे गए।

कांग्रेस की ओर से हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के नाम तीन देशों पासपोर्ट होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा- गुनाहगार कभी गुनाह थोड़े स्वीकार करता है।

हेमंत और कल्पना ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया

जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए असम में कई सभाएं की। मंगलवार को हेमंत सोरेन ने असम छोड़ने से पहले मीडिया के बात करते हुए कहा- देखिए इस चुनाव का क्या परिणाम होगा, ये ग्राउंड से ही पता चलेगा। हमलोगों का जो काम था उसे हमने बखूबी निभाया है।

पारामीटर जनता के हाथों में

बीजेपी के जीत के दावे पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- वोट में चोरी करो, वोट में डाका डालो, वोट को मैनुपुलेट करो, उनके कई पैरामीटर है, पावर में आने का। हमारा पारामीटर जनता के हाथों में है।

तीन पासपोर्ट रखने का मामला जांच का विषय

कांग्रेस की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट रखने के आरोप पर हेमंत सोरेन ने कहा कि गुनहगार कभी अपना गुहाह थोड़े न कबूल करता है, ये तो जांच का विषय है, ये तो जो जांच करेंगे वो बताएंगे।

हेमंत सोरेन ने कहा- देखिए, चुनाव में लड़ा हूं। तो डेफिनेटली लोग ग्राउंड में है। और यह सारी चीजें ग्राउंड से ही आपको बहुत बेहतर पता चलेगा। देश का रिजल्ट किस तरफ होगा, कैसा होगा?

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930