• 7वीं वेस्टर्न रीजन साइबर सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेशन फोरम की बैठक आयोजित
  • प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने की अध्यक्षता
    रायपुर, 8 अप्रैल 2026।
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज मुख्यालय, डंगनिया स्थित राज्य भार प्रेषण केंद्र में राष्ट्रीय स्तर की 7वीं वेस्टर्न रीजन साइबर सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेशन फोरम (WR-CSCF) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पहले पंचतत्व—भूमि, गगन, वायु, अग्नि और नीर—को महत्वपूर्ण माना जाता था, किंतु वर्तमान समय में बिजली को छठवां तत्व माना जा सकता है, क्योंकि इसके बिना विकास और सुख-सुविधाओं की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली के उत्पादन से लेकर पारेषण एवं वितरण तक पूरा तंत्र कंप्यूटरीकृत प्रणाली पर ऑपरेट होता है, ऐसे में साइबर हमलों के प्रति सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्य अभियंता (लोड डिस्पैच) श्रीमती शारदा सोनवानी ने स्वागत भाषण दिया। प्रथम दिवस में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुपालन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में ग्रिड इंडिया के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) श्री टी. श्रीनिवास ने कहा कि वर्तमान में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ऑनलाइन प्रणाली पर संचालित हो रही है, ऐसे में पूरे तंत्र की साइबर सुरक्षा, उसकी मॉनिटरिंग एवं फॉलो-अप अत्यंत आवश्यक है। वहीं, डब्ल्यूआरएलडीसी के सिसो श्री सत्येंद्र रघुवंशी ने कहा कि साइबर स्वच्छता हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। इसके लिए सभी राज्यों को अपने डेटा को सुरक्षित रखते हुए निर्धारित मानकों एवं गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

बैठक में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, गोवा, दमन एवं दीव के राज्य भार प्रेषण केंद्रों के वरिष्ठ अधिकारी भी आनलाइन व प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए। दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ की जनरेशन, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के अधिकारी साइबर सुरक्षा सत्रों में अपनी श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को साझा किया। साथ ही ग्रिड इंडिया एवं एनटीपीसी के विशेषज्ञ साइबर सुरक्षा की चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तृत जानकारी दी।
एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर डॉ. सुभोजीत घोष द्वारा पावर सेक्टर में साइबर सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष व्याख्यान दिया। इस अवसर पर श्री शेखर गुप्ता, श्री संजय चौधरी, कार्यपालन अभियंता श्री मनोज आटवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031