बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से दहेज प्रथा की क्रूरता का एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, रामनगर थाना क्षेत्र के जुलाहा टोली में दहेज के लालच में ससुराल पक्ष पर एक विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगा है। करीब 90% तक झुलसी महिला ने अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लंबी जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चीख-पुकार से मचा हड़कंप

घटना रामनगर नगर थाना क्षेत्र के जुलाहा टोली वार्ड संख्या-12 की है। देर रात लगभग 1:30 बजे विवाहिता की दर्दनाक चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी। हालत नाजुक होने के कारण उसे तुरंत GMCH बेतिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दहेज और संतान को लेकर प्रताड़ना

मृतका की शादी रामनगर निवासी एक शख्स से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही दहेज को लेकर विवाद चल रहा था। करीब दो साल बीत जाने के बाद भी संतान न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष मृतका को अपने साथ रखने के बदले टाटा पंच कार की मांग कर रहा था। इससे पहले भी मृतका ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद वह कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।

आखिरी कॉल पर लगाई मदद की गुहार

मृतका के भाई के अनुसार, घटना वाली रात मृतका ने फोन कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई थी। उसने बताया था कि ससुराल वाले उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं और बार-बार अपने पिता से मदद की अपील कर रही थी। कुछ ही देर बाद उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

पुलिस जांच तेज

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031