हरियाणा – सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार रात करीब 2 बजे रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं. राई थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गोल्डन हट ढाबा (Golden Hut Punjabi Dhaba) के सामने एक बेकाबू ट्रक ने खड़ी कार को पीछे से इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि दो सगी बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह परिवार दिल्ली (Delhi) से बड़े चाव के साथ मुरथल के ढाबों (Murthal Sukhdev Dhaba) पर जन्मदिन की पार्टी मनाने निकला था.

सामान लेने के लिए रुकी थी कार

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली मंदीप कौर अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बहनों और परिवार के साथ महिंद्रा TUV-300 कार में सवार होकर मुरथल के लिए निकली थीं. जब उनकी कार राई थाना क्षेत्र में गोल्डन हट ढाबा के पास पहुंची, तो परिवार कुछ सामान लेने के लिए वहां रुका. तभी पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. 

दो बहनों ने मौके पर तोड़ा दम, तीन की हालत गंभीर

इस दिल दहला देने वाले हादसे में मंदीप कौर और उनकी सगी बहन मनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही राई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930