डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायबिटीज एक आम लेकिन खतरनाक बीमारी बन चुकी है। चिंता की बात यह है कि यह बीमारी अचानक नहीं आती, बल्कि धीरे-धीरे शरीर में अपनी पकड़ बनाती है। इसी शुरुआती अवस्था को Prediabetes कहा जाता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, प्री-डायबिटीज में ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन यह स्तर अभी Type 2 Diabetes तक नहीं पहुंचता। यही वजह है कि समय रहते पहचान कर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

‘साइलेंट किलर’ की शुरुआत क्यों है प्री-डायबिटीज?

प्री-डायबिटीज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते। व्यक्ति सामान्य महसूस करता है, लेकिन अंदर ही अंदर शरीर में बदलाव शुरू हो जाते हैं। यही कारण है कि इसे ‘साइलेंट किलर’ की शुरुआत माना जाता है।

त्वचा पर दिख सकता है पहला संकेत

विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में त्वचा पर एक खास बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसे Acanthosis Nigricans कहा जाता है। त्वचा काली, मोटी और मखमली हो जाती है। यह बदलाव खासकर गर्दन, बगल, कोहनी, घुटनों और उंगलियों के जोड़ों पर दिखता है। यह स्थिति शरीर में Insulin Resistance का संकेत मानी जाती है।

ये लक्षण दिखें तो बढ़ रहा है खतरा

अगर प्री-डायबिटीज के साथ नीचे दिए गए लक्षण दिखने लगें, तो यह संकेत हो सकता है कि बीमारी Type 2 Diabetes की ओर बढ़ रही है।
बार-बार प्यास लगना
ज्यादा पेशाब आना, खासकर रात में
लगातार थकान और आंखों में धुंधलापन
घाव का देर से भरना। 

ब्लड शुगर का स्तर क्या कहता है?

प्री-डायबिटीज की पहचान ब्लड टेस्ट से की जाती है
नॉर्मल: 99 mg/dL या कम
प्री-डायबिटीज: 100–125 mg/dL
डायबिटीज: 126 mg/dL या ज्यादा

किन लोगों को है सबसे ज्यादा खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन लोगों में जोखिम अधिक होता है
45 साल से अधिक उम्र
वजन ज्यादा (BMI 25 से ऊपर)
पेट के आसपास ज्यादा चर्बी
PCOS, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल या फैटी लिवर
परिवार में डायबिटीज का इतिहास।

ऐसे करें बचाव, टल सकता है खतरा

अच्छी खबर यह है कि प्री-डायबिटीज को समय रहते रोका जा सकता है।
वजन कम करें: कुल वजन का 5–7% घटाना फायदेमंद
हेल्दी डाइट लें: फल, सब्जियां, साबुत अनाज और नट्स शामिल करें
मीठे से दूरी रखें: कोल्ड ड्रिंक्स और मीठी चीजें कम करें
रोजाना एक्सरसाइज करें: हफ्ते में कम से कम 150 मिनट
तनाव कम करें: योग और Meditation अपनाएं।

प्री-डायबिटीज एक चेतावनी है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर समय रहते जांच और सही जीवनशैली अपनाई जाए, तो इस स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।नोट: अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो बिना देरी किए ब्लड शुगर टेस्ट करवाएं और डॉक्टर से संपर्क करें।

(Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930