देहरा- ढलियारा क्षेत्र में शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लगभग 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग पंजाब के कपूरथला से आए थे और माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत देहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



















