चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर से वीके शशिकला एक्टिव नजर आ रही हैं। कभी जयललिता के प्रचार अभियानों में उनकी कार की पिछली सीट पर बैठकर शशिकला देखती रहती थीं कि कैसे मतदाता और मीडियाकर्मी उनकी गाड़ी के चारों ओर जमा होते थे। यह सब कुछ देखने वाली शशिकला अब खुद कार की अगली सीट पर आ गई है। उनके मौजूदा रोड शो जयललिता के पुराने अभियानों की याद दिलाते हैं। हालांकि उनके अंदाज़ में स्पष्ट अंतर भी दिखाई देता है।

जयललिता वाला अंदाज

शशिकला दक्षिण तमिलनाडु के अहम निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी गाड़ी से छोटे-छोटे भाषण देती हैं। बस फ़र्क इतना है कि वह दो पत्तियां चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रही हैं। मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे तय करें कि उन्हें धोखेबाज़ों और बुरी ताकतों का शासन चाहिए या निस्वार्थ नेतृत्व। इसके बाद वो अरपालयम चौराहे की ओर बढ़ीं जहां उनकी पार्टी का उम्मीदवार लगभग 300 फ़ीट दूर एक मंच पर हाथ जोड़कर खड़ा था। यह नज़ारा ठीक वैसा ही था जैसा जयललिता के चुनाव प्रचार के दौरान उनके उम्मीदवारों को पेश करने का तरीका हुआ करता था।

पलानीस्वामी पर इशारों-इशारों में तंज कसा

शशिकला ने अपने पांच मिनट के भाषण में एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी करप्पा पलानीस्वामी पर इशारों-इशारों में तंज कसा। वह जयललिता के साथ अपने जुड़ाव को भी याद करती हैं। थेनी के अंडीपट्टी में भावुक होते हुए शशिकला कहती हैं कि जैसे ही मैं यहां पहुंची, मेरा मन उन दिनों में खो गया जब मैं ‘अम्मा’ के साथ इस जगह पर आया करती थी। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोग आगे बढ़े और उनसे कहा कि वह चिंता न करें, हम आपके साथ हैं।

शशिकला ने बनाई है नई पार्टी

बता दें कि शशिकला ने चुनाव की घोषणा से ठीक पहले अपनी पार्टी ‘ऑल इंडिया पुरची तलैवर मक्कल मुन्नेत्र कज़गम’ बनाई है। उनकी पार्टी ने 75 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से ज़्यादातर उम्मीदवार दक्षिणी जिलों से हैं। उनकी नजर थेवर समुदाय के वोटों पर है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930