, नई दिल्ली। केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली 10वीं की छात्रा श्रीनंदा शुक्रवार को कर्नाटक की चंद्रद्रोणा पहाड़ियों में मृत पाई गई। उसका शव शुक्रवार दोपहर माणिक्यधारा झरने के पास से मिला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से लड़की को देखा गया था, जब तक मदद उसके पास पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार रात के अंधेरे में रास्ता ढूंढने की कोशिश में लड़की फिसलकर झरने में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दायमा ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

मंगलवार को लापता थी लड़की 

पुलिस ने लड़की के माता-पिता और उसके साथ आए रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 10वीं कक्षा की यह छात्रा मंगलवार को लापता हो गई थी। लड़की के लापता होने की खबर मिलते ही जिला पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। इस ऊबड़-खाबड़ इलाके में कई टीमें तैनात की की गई थीं।

रेस्क्यू में हुई देरी 

इस अभियान में वन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ फायरब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी भी शामिल थे। मंगलवार रात अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अगले दिन अतिरिक्त SP जयकुमार के शामिल होने के साथ ही यह फिर से शुरू हो गया।

ट्रेकिंग पर आई थी श्रीनंदा 

बता दें, 14 साल की श्रीनंदा बीते मंगलवार को अपने 40 रिश्तेदारों के साथ कर्नाटक के चंद्रद्रोणा पहाड़ियों में घुमने आई थी। रविवार की शाम से वो लापता थी। परिवार ने पहले खुद उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर 8 अप्रैल को पलक्कड़ निवासी शशि कुमार (55) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930