पटियाला। पटियाला निवासी एक युवक ने व्हाट्सएप पर अलविदा कहने का स्टेटस पोस्ट करने के बाद भाखड़ा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पटियाला के सरहंदी गेट निवासी अच्छरु कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है।
उसका शव कल रात नहर से बरामद किया गया। मृतक के परिवार का आरोप है कि दुकान मालिक आशु को परेशान कर रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।



















