गुरदासपुर : पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन पुलिस चौकी धर्मकोट रंधावा के गांव धर्मकोट पत्तन के 11 साल के मासूम बच्चे की रावी दरिया में डूबने से मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।   

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक मासूम बच्चे के परिजनों ने बताया कि प्रभजोत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह गत दिन बैसाखी मेले को समर्पित गांव के गुरुद्वारा साहिब में रखे गए प्रोग्राम में अपने दोस्त के साथ गया था। वह शाम तक घर न आया। जब उसे ढूंढने की कोशिश की तो पता चला कि वह कल अपने दोस्त के साथ रावी दरिया पर गया था और जब उसकी चप्पल रावी दरिया में बह गईं तो चप्पलें पकड़ते समय हुए उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रावी में डूब गया। 

इस संबंध में उसके दोस्त ने घर में किसी को नहीं बताया। जब परिजनों द्वारा उससे पूछताछ की गई तो निशानदेरी पर और मछुआरों की मदद से बच्चे का शव बरामद हुआ। इस मौके पर मृत बच्चे के माता-पिता और गांववालों ने इलाके के लोगों से अपील की है कि कोई भी रावी में न नहाए क्योंकि पिछले समय के दौरान आई बाढ़ और माइनिंग की वजह से कई जगहों पर गहरे खाल बन गए हैं, जिसकी वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031