What's Hot

रायपुर  छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा।

वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के मध्य हिस्सों में आने वाले दिनों में हीट वेव यानी लू जैसी स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 15 अप्रैल से प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में लू चलने या लू जैसे हालात बनने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग ने आज रायपुर में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930