Uttarakhand news: उत्तराखंड में रविवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर 21 लोग फंस गए। इस  घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

पानी बढ़ने के कारण फंसे लोग 
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सप्तऋषि घाट पर कुछ लोग पानी बढ़ने के कारण फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जल पुलिस, पीएसी, फ्लड टीम और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

तेज बहाव के कारण नहीं निकल पाए बाहर 
इसी दौरान कबीर कुटीर घाट के पास भी कुछ श्रद्धालु टापू पर फंस गए थे। पानी का बहाव तेज होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस और राहत टीम ने नाव और जरूरी उपकरणों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल
रेस्क्यू किए गए लोगों में 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं, जो दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें और तेज बहाव या टापू जैसी जगहों पर जाने से बचें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031