Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

असंतुलित होकर ढांक से नीचे गिरे गजेंद्र सिंह

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गजेंद्र सिंह पुत्र टेक चंद (55) निवासी गांव कटोंगर, डाकघर भल्याणी, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह 14 अप्रैल की रात करीब 8:45 बजे अपने भाई और गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ बड़ाग्रा मंदिर की ओर जा रहे थे। बारिश के कारण पगडंडी वाला रास्ता काफी फिसलन भरा हो गया था। अंधेरे और फिसलन के कारण गजेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ढांक से नीचे जा गिरे।

एसपी ने की मामले की पुष्टि  

वहीं, हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले लाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मदन लाल कौशल ने घटना की जानकारी दी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930