भाटापारा -छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ की बैठक आज गुरु घासीदास संस्कृति भवन न्यू राजेंद्र नगर रायपुर में संपन्न हुआ ,इस बैठक में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे जनगणना में पिछड़ा वर्ग समाज के लिए कालम नहीं होने के कारण ओबीसी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समाज का कालम निहित है ,इसी तरह यूजीसी 2026 को लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाई गई साथ ही पिछड़ा वर्ग को 60% आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया उपरोक्त विषय पर सारे पदाधिकारी ने गंभीरता से चर्चा की तथा सरकार के इस कार्य का घोर निंदा की तथा मांग किया गया इसको अति शीघ्र पूरा किया जाए नहीं तो संपूर्ण समाज मिलकर के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में प्रमुखता से यह बात आई साडे 22.5 प्रतिशत s.t. को दिया गया इसी तरह साडे 22 .5% s.c. को भी दिया गया जबकि उनकी संख्या उतना ही है। इसी तरह जनरल कैटेगरी में 10% जनसंख्या है और उन्हें 10% की आरक्षण दिया गया है लेकिन पिछड़ा वर्ग का 60% जनसंख्या है और उन्हें 27 परसेंट आरक्षण दिया जा रहा है, जो कि हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय इसी तरह समझ में सामाजिक सद्भावना को खराब करने का प्रयास शासन द्वारा की जा रही है जिनकी जितनी संख्या भारी उतना उसकी हिस्सेदारी मिलना चाहिए, जो हमें नहीं मिल पा रहा है इन सभी मुद्दों को लेकर आगामी 9 मई 2026 दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे पुनः बैठक होगी जिसमें उपरोक्त विषयों पर चर्चा कर आंदोलन की तैयारी के संबंध में रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आज के इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, प्रदेश संरक्षक लखनलाल कोसले, प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज श्री बीएस रोटे, कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज श्री युवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कलर महासभा श्री धनीराम विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज, विनोद नागवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष, राजा निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष रजक निर्मलकर समाज ,युवा प्रकोष्ठ श्री बसंत सिन्हा जिला अध्यक्ष महासमुंद श्री धर्मदास साहू संरक्षक साहू समाज महासमुंद, जिला दिनेश निर्मल कल प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेंद्र भतपहरी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री हरीश यादव पिथौरा महासमुंद, श्री शंकर लाल सोनवानी प्रदेश संरक्षक श्री राम कुमार यादव छूरा , कृष्णा कोसले रायपुर कार्यालय प्रमुख उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031