यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक कार ने कहर बरपाया है। यहां सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। वहीं इस भयानक घटना में एक युवक ने जान गंवा दी जबकि एक बुरी तरह से जख्मी हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्रतापनगर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान तरुण के रुप में हुई है जबकि गौरव  हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सड़क किनारे खड़े होकर फसल कटाई को लेकर किसी से बात कर रहे थे। इस दौरान  मुख्य सड़क की ओर से हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार तेज गति से आ रही थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे दोनों युवकों से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। तरुण के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां तरुण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव को बेहतर उपचार के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।   

इधर घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930