दुर्ग– छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 38,937 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए दुर्ग जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों की सुविधा और सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत परीक्षार्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी गई है। परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य है ताकि उनके फोटो युक्त मूल पहचान पत्र का सत्यापन और सुरक्षा जांच की जा सके।

परीक्षा के दौरान अनुशासन और शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े और फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर आना होगा। गहरे रंग जैसे काले, नीले, हरे, जामुनी, मैरून और चॉकलेटी कपड़ों का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। जो अभ्यर्थी धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर आएंगे, उन्हें सामान्य समय से पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, बेल्ट, टोपी या स्कार्फ जैसे किसी भी उपकरण या सामग्री को ले जाना प्रतिबंधित है। अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन साथ लाने की अनुमति होगी। अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

CG Vyapam: 9.30 बजे बंद होगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि फ्रिस्किंग (सुरक्षा जांच) और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

सेंटर पर पहुंचने से पहले पढ़ें नियम

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। अभ्यर्थियों को जूता पहनकर आने पर रोक रहेगी। उन्हें केवल चप्पल पहनकर आने तथा काले या नीले बॉल पेन साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्त होने के आखिरी आधे घंटे में केन्द्र से बाहर जाने की मनाही है। साथ ही परीक्षा हॉल में फुसफुसाया या इशारे किए जो बाहर किए जाएंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

दो उड़नदस्ता दल का गठन

प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा में शामिल हों। उक्त परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं नोडल की सहायता के लिए 2 सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा के संचालन की देखरेग एवं परीक्षा में अनैतिक कार्यो को रोकने के लिए दो उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930