पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार ‘मछली’ सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि पहचान और चुनावी रणनीति का प्रतीक बन गई है। टीएमसी जहां ‘माछ-भात’ को बंगाली संस्कृति से जोड़कर बीजेपी पर हमलावर है। वहीं बीजेपी नेता सार्वजनिक रूप से मछली खाकर इन आरोपों को खारिज करने में जुटे हैं।

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इन दिनों मछली को लेकर पॉलिटिक्स हो रही है। टीएमसी ने आरोप लगाया था अगर बीजेपी में सत्ता में आती है तो वो यहां के लोगों को मछली भी खाने नहीं देगी। अब टीएमसी के मछली वाले नैरेटिव को तोड़ने के लिए नया फॉर्मूला आजमाया है।
  • टीएमसी के इस नैरेटिव को तोड़ने के लिए अब बीजेपी के केई नेता मछली भात का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर मंगलवार को मछली भात खाते नजर आए।
  • नगालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग भी बंगाल में मछली का स्वाद लेते हुए नजर आए।
  • बीजेपी उम्मीदवार राकेश सिंह तो अनोखा प्रदर्शन करते हुए नजर आए। वो चुनाव प्रचार के दौरान अपने दोनों हाथों में मछली उठाए हुए नजर आए।
  • बीजेपी नेता डॉ. शरद्वत मुखर्जी भी चुनाव प्रचार के दौरान हाथों में मछली उठाए हुए नजर आए। बीजेपी के इस अनोखा चुनाव प्रचार का मकसद टीएमसी के नैरेटिव को तोड़ना है।
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31