गुजरात – वलसाड जिले में बड़ा सड़का हादसा हुआ है. कपराडा के वीरक्षेत्र के पास एक पिकअप वाहन पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. इस वाहन में 28 लोग सवार थे. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार ‘आणु’ यानी शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहा था. सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे के शिकार लोग गिरनारा गांव के निवासी थे, जो कोलवेरा गांव में आणु कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.

हादसे के वक्त पिकअप वैन पहाड़ी पर चढ़ रही थी, तभी वह अचानक पीछे की ओर खिसकने लगी और उसके ब्रेक फेल हो गए. ब्रेक काम न करने के कारण वैन पीछे हटने लगी, ड्राइवर का वैन पर से नियंत्रण हट गया और पिकअप वैन पलट गई. इस हादसे से परिवार में शोक का माहौल है.

कारपाडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी एन वंजा ने बताया कि ड्राइवर के कंट्रोल खोने के बाद वैन पलट गई, जिसमें तीन बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया और आगे की जानकारी का इंतजार है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930