गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में धनवार थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव में पत्थर खदान संचालन को लेकर हुए विवाद भतीजा जियाउल अंसारी ने 55 वर्षीय चाचा रफीक अंसारी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। देर रात हुए रफीक हत्याकांड के आज अहले सुबह सूचना मिलने पर धनवार थाना पुलिस सक्रिय हुई और अहले सुबह पहले घटनास्थल पहुंच कर जांच की। 

धनवार थाना इलाके के खेरीडीह गांव में हुए घटना को लेकर पुलिस रफीक हत्याकांड के आरोपियों को दबोचने में जुट गई है। हालांकि हत्याकांड के आरोपी जियाउल अंसारी व अयूब अंसारी सहित उसका बेटा फरार बताया जा रहा है। रफीक के हत्या के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया धनवार में पत्थर खदान को लेकर रफीक अंसारी का विवाद जियाउल अंसारी और अयूब के बेटे के साथ चल रहा था। 

इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात गांव के सुफेद अंसारी के बुलाने पर रफीक उसके घर पहुंचा। जहां खदान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि जियाउल और अयूब ने चाकू से गोदकर रफीक का हत्या कर दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सारे आरोपी फरार हो गए। इधर मामले को लेकर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद काफी गंभीर है और आरोपियों को दबोचने में जुटे हुए है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31