लुधियाना: रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है, जहां भाई के रिश्ते की बात करने गई एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और शोर मचाने पर रस्सी से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। इस मामले में थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी प्रिंस, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, किरण और , चरणजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रिंस नामक युवक ने पार की शर्म की सारी हदें 
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि यह घटना बीती 17 जनवरी की है। वह अपने भाई के लिए लड़की वालों से बातचीत करने के उद्देश्य से अपनी भाभी के मायके गई हुई थी। घर की छत पर बैठकर सभी लोग परिवार के भविष्य और रिश्ते को लेकर चर्चा कर रहे थे, तभी वहां मौजूद प्रिंस नामक युवक ने अपनी मर्यादा खो दी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह कुर्सी पर बैठी थी, तभी प्रिंस उसकी कुर्सी के पीछे आकर खड़ा हो गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया और उसे पीछे हटने को कहा, तो आरोपी अपनी हरकतों से बाज आने के बजाय बदतमीजी पर उतर आया और उसे धमकियां देने लगा। 

महिला के निजी अंगों से की छेड़छाड़ 
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पीड़िता ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद एक रस्सी उठाकर उसका गला घोंटने की कोशिश की। इस हमले के दौरान वहां काफी हंगामा हुआ और पीड़िता को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930