पंचरुखी: देवभूमि हिमाचल में दराट कांड रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत भरवाना पंचायत के गांव भुआणा वार्ड नं 2 के चाची-भतीजे ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सपना व राजकुमार आपस में चाची-भतीजा हैं। घास काटने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दराट से हमला कर दिया। सपना को माथे पर व राजकुमार को गले में दराट मारने के कारण चोटें आई हैं। दोनों पक्ष थाना पंचरुखी एक दूसरे की शिकायत लेकर पहुंचे। थाने से उनको नागरिक चिकित्सालय पालमपुर से अपना-अपना मेडिकल करवाने को कहा। दोनों पक्ष खुद ही अपना मेडिकल करवाने पालमपुर पहुंचे।
घास काटने को लेकर चाची-भतीजे ने एक दूसरे पर दराट से बार कर किया लहूलुहान
Previous Articleबुलंदशहर में मामूली विवाद पर तीन युवकों की गोली मारकर हत्या
Related Posts
Add A Comment



















