देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात स्कूटी पर सवार बदमाशों ने रोके जाने पर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई गोली चलायी, जिससे एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार लिया। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने रविवार सुबह बताया कि थाना बसंत विहार क्षेत्र के हरवंशवाला बैरियर पर बीती रात्रि नियमित तलाशी के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वे भागने लगे। उन्होंने बताया कि टी स्टेट की तरफ स्कूटी से भागे युवकों का जब पीछा किया गया, तो उस पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी, जिससे एक बदमाश घायल हो गया।

तत्पश्चात पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ लिया। डोभाल ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को ईलाज के लिए तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया, जबकि फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गय। 

उन्होंने बताया कि घटना में मौके पर बदमाशों से 01-01 अवैध देशी तमंचे 315 बोर , जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम अब्दुला (37) बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम शाहनवाज सलमानी बताया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के विरूद्व बसन्त बिहार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25/27 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31