रायपुर – राजधानी में करीब 50 लाख रुपये के गबन मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 49.50 लाख रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार और घटना में इस्तेमाल की गई वर्ना कार जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है

मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है, जहां 25 अप्रैल को कंपनी के ड्राइवर कृष्णा साहू ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, वह कंपनी के एकाउंटेंट के साथ कार में करीब 50 लाख रुपये लेकर जा रहा था। रास्ते में उसने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को कार से उतारा और फिर नकदी से भरी कार लेकर फरार हो गया।

पहले से बनाई थी साजिश
जांच में सामने आया है कि आरोपी कृष्णा साहू ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से पूरी योजना बनाई थी। वारदात के बाद उसने रकम अपने करीबियों में बांट दी और फरार हो गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिली सफलता
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट के साथ संयुक्त टीम बनाई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई। लगातार दबिश के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर अन्य 6 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया।

एक महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में 1 महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की सख्ती से खुला राज
पूछताछ में आरोपियों ने गबन की पूरी साजिश कबूल कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

रायपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि शहर में इस तरह के आर्थिक अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी-
1. कृष्णा साहू पिता स्व. हुलास राम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला – धमतरी। हाल पता – ब्लॉक नंबर 16, मकान नं0- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
2. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता – वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर।

. श्रीमति सविता साहू पति स्व. दिलीप साहू उम्र 36 साल निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।
4. भुनेश्वर साहू पिता स्व. कुमार साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं0- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

5. ओम प्रकाश साहू पिता श्री मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
6. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930