रायपुर। म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री, उ.प्र.के पूर्व राज्यपाल एवं समाज वादी नेता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारंभ करने वाले दुर्ग निवासी मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक प्रगट करते हुए छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी के प्रदेश नेता राज्य आंदोलनकारी अनिल दुबे, जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,अशोक ताम्रकर, गोवर्धन वर्मा,अशोक कश्यप, ईश्वर साहू, चंद्रप्रकाश साहू ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही मृतात्मा को शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवार को दु:ख झेलने के लिए शक्ति एवं साहस प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता मोतीलाल वोरा को छसपा ने दी श्रद्धांजलि
Related Posts
Add A Comment


















