चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा ऊना जिले के भरवाईं इलाके में उस समय हुआ, जब एक कार करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो किसी बॉलीवुड फिल्‍म के स्‍टंट सीन की तरह लग रहा है. एक तेज रफ्तार कार पहाड़ी रास्‍ते पर सीधे गहरी खाई में जा गिरी. इस बीच कार की रफ्तार बिल्‍कुल भी कम होती नजर नहीं आई. ऐसा लग रहा है कि ड्राइवर कोई फिल्‍म का खतरनाक स्‍टंट कर रहा है.  

हवा में उछली कार और फिर खाई में गिरी 

हादसे के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार हवा में उछली और फिर सीधे खाई में जा गिरी. 200 फीट गहरी खाई में गिरी लुधियाना नंबर की यह कार चिंतपूर्णी से मुबारकपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक टायर फटने से ड्राइवर ने कार से कंट्रोल  खो दिया, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी. गिरने के बाद कार में आग लग गई और उसमें सवार दोनों लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग पंजाब से आए श्रद्धालु थे, जो चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे. फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

Latest and Breaking News on NDTV

खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग 

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार को हवा में उछलते हुए खाई में गिरते देखा जा सकता है. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी जयराम शर्मा अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वह एक ब्लैक स्पॉट है, जहां सड़क का हिस्सा टूटा हुआ है और नीचे गहरी खाई मौजूद है. शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930