गुलाबी नगरी के सवाई मान सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। इसमे जहां दिल्ली की टीम लगातार चौथी हार से बचना चाहेगी, वहीं रॉयल्स पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ मिली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। अक्षर पटेल की अगवाई वाली दिल्ली की टीम के लिए यह सत्र काफी मुश्किलों भरा रहा है। पिछले दो मैच में टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने 250 से अधिक का स्कोर बनाया, लेकिन विरोधी टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया। दूसरी ओर उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ढेर हो गई। तीन जीत और चार हार के साथ वे अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। उन्हें जल्द ही प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें एकादश में मौका देने के बारे में सोच सकता है।

वहीं, दूसरी ओर राजस्थान का शीर्ष क्रम काफी आक्रामक रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बिना किसी डर के जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का शुरू से ही डटकर सामना किया है, तो वहीं यशस्वी जायसवाल भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। तालिका में चौथे स्थान पर काबिज राजस्थान की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मैच में उतर रही है। हाल में उन्होंने पंजाब किंग्स को इस सत्र की पहली हार का स्वाद चखाया था। यह नौ मैच में टीम की छठी जीत थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930