मध्य प्रदेश– उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में शुक्रवार तड़के चौंकाने वाली घटना हुई. यहां पोकलेन मशीन से टनल खुदाई के दौरान तड़के करीब 4 बजे जमीन में से एक प्राचीन शिवलिंग (Ancient Shivlinga) निकल आया, जिससे मौके पर मौजूद लोग चौंक गए. इस दौरान खुदाई का काम रोकना पड़ा.

दरअसल, महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के चार नंबर गेट के पास अंडरपास बनाने के लिए एक माह से खुदाई की जा रही है. इसी की चलते शुक्रवार तड़के चार बजे जैसे ही खुदाई शुरू करने के लिए पोकलेन मशीन ने जमीन में पंजा मारा तो शिवलिंग और शिव परिवार आकृति के दो पत्थर निकले. यह सब देख हड़कंप मच गया.

इस दौरान वहां मौजूद इंजीनियर सतीश राजपूत ने मंदिर प्रशासन को सूचना दी. जानकारी मिलते ही अधिकारी और पुजारी मौके पर पहुंचे, फिर शिवलिंग की पूजा कर काम बंद करवा दिया. अब पुरातत्व विभाग इस शिवलिंग की ऐतिहासिकता और प्राचीनता की जांच करेगा. फिर रिपोर्ट आने के बाद आगे  की कार्रवाई की जाएगी.

मंदिर होने की संभावना

इंजीनियर सतीश राजपूत ने बताया कि जैसे ही खुदाई शुरू की गई, मशीन का पंजा किसी ठोस वस्तु से टकराया. ध्यान से देखने पर वहां शिवलिंग दिखाई दिया. इसके साथ ही दो अन्य पत्थर भी निकले, जो शिव परिवार का हिस्सा हो सकते हैं. शिवलिंग करीब एक हजार वर्ष पुराना होने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा जमीन में मंदिर होने की भी संभावना जताई गई है. सूचना पर मंदिर अधिकारी ओर तहसीलदार आए और स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया.

शिवलिंग निकलने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह और जिज्ञासा दोनों देखी जा रही है. कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं, पुरातात्विक दृष्टि से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसे देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि स्थल को सुरक्षित रखा जा सके. इधर मंदिर के समीप रहने वाले ज्योतिषाचार्य अक्षत व्यास ने बताया कि यह क्षेत्र प्राचीनकाल में भी धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930