Patna Bulldozer Action: पटना में शनिवार 2 मई से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू होने जा रहा है. पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस ने राजधानी को जाम और अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए 30 मई तक विशेष ड्राइव चलाने का फैसला लिया है. इस अभियान के लिए कुल नौ टीमें बनाई गई हैं. ये टीमें अलग-अलग इलाकों में रोज कार्रवाई करेंगी. हर दिन अभियान की समीक्षा भी होगी ताकि किसी तरह की लापरवाही न हो.

नौ टीमें मिलकर चलाएंगी बड़ा अभियान

डीएम ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ और अधिकारियों को साफ निर्देश दिया है कि अभियान पूरी सख्ती के साथ चलाया जाए. अगर कोई व्यक्ति कार्रवाई में बाधा डालता है या सरकारी टीम का विरोध करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी. जो लोग हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करेंगे, उन पर एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा.

इन इलाकों में चलेगा सबसे ज्यादा अभियान

यह विशेष अभियान नगर निगम के पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी अंचल के अलावा खगौल, फुलवारीशरीफ और दानापुर में भी चलेगा. नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग एक साथ कार्रवाई करेंगे.

बड़े रोड और चौराहे रहेंगे प्रशासन के निशाने पर

प्रशासन ने नेहरू पथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग मेन रोड, गांधी मैदान इलाका, अटल पथ और सगुना मोड़ से दानापुर स्टेशन तक के रास्तों को प्रायोरिटी लिस्ट में रखा है. टी-प्वाइंट, गोलंबर और बड़े चौराहों को जीरो टॉलरेंस जोन बनाया गया है. यहां रोज निगरानी होगी.

लगेगा भारी जुर्माना

अवैध वेंडिंग, गलत पार्किंग और सड़क किनारे बिना अनुमति व्यापार करने वालों पर कार्रवाई होगी. अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. अस्पतालों के आसपास विशेष निगरानी रहेगी ताकि मरीजों और एंबुलेंस को कोई दिक्कत न हो. साथ ही पुलिस वाहन जांच अभियान भी तेज करेगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031