बेमेतरा: सामाजिक एकता के प्रतीक और 132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को संजोए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कुर्मी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर के विशेष निर्देशानुसार, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रज्वल वर्मा ने बेमेतरा जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर समाज के विकास कार्यों को गति देना है।

इस नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर उर्वशी वर्मा, कमलेश वर्मा, शुभंक परगनिहा, दुर्गेश्वर वर्मा, मेहुल वर्मा, हेमलाल चंद्राकार और कबीर सिंह वर्मा को नियुक्त किया गया है। जितेंद्र वर्मा, पोषण वर्मा, नागेश्वर वर्मा और दुर्गेश वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मंत्री पद के लिए चंद्रकुमार परगनिहा, गगन वर्मा, संजय वर्मा, डामीन वर्मा, निक्कू वर्मा, सूरज वर्मा, उत्तम वर्मा और रिंकू वर्मा का चयन किया गया है। आदित्य वर्मा को कोषाध्यक्ष और राजा वर्मा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

समाज की गतिविधियों को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए एक मजबूत मीडिया टीम भी तैयार की गई है। इसमें अतुल वर्मा को मीडिया प्रभारी, हर्षवर्धन वर्मा को सह मीडिया प्रभारी और अमन परगनिहा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। ताकेश्वर वर्मा, मयंक वर्मा, धनेश वर्मा और दीपक वर्मा को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जिला केंद्रीय प्रवक्ता राजा वर्मा को बनाया गया है | वहीं, प्रवक्ता के रूप में ममता चंद्राकार, गितेश परगनिहा, अभिषेक सिंह वर्मा और विकाश कश्यप अपनी सेवाएं देंगे।

इसके अतिरिक्त, संगठन ने जिला कार्यसमिति में चंद्रप्रकाश परगनिहा, रवेंद्र सिंह वर्मा, भुवनेश्वर चंद्राकार और नरेंद्र वर्मा को सदस्य मनोनीत किया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राहुल परगनिहा, चंद्रभान वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, भेखसिंह वर्मा, हिमांशु वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, नेहाल वर्मा, मुकेश वर्मा, निखिल वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राजवीर वर्मा, विवेक वर्मा, कृपा वर्मा, रामअवतार वर्मा, उत्तम चंद्राकार, टिकाराम चंद्राकार, दिनेश चंद्राकार, योगेश (लल्लू) वर्मा, युवराज वर्मा, राजा वर्मा, हेमंत चंद्राकार, कुलेश्वर चंद्राकार, टहल चंद्राकार, किशोर वर्मा, रवि वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, सुनील वर्मा, चेतन वर्मा, सतानंद वर्मा, राजा वर्मा, गुलशन वर्मा, गोविन्द वर्मा, हनुमंत वर्मा, हर्ष वर्मा, निखिल वर्मा, युवराज वर्मा और ताकेश वर्मा को शामिल किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930