कहते हैं क्रिकेट जेंटलमैन का खेल है और यह सही भी है। मैदान में हर कोई जीत के लिए खेलना चाहता है, जिसके लिए हर खिलाड़ी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं, लेकिन कई बार मैदान में ऐसे पल भी आ जाते हैं, जब खिलाड़ी आपा खो बैठते हैं। बौखलाहट में कई बार खिलाड़ी ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो खेल भावना के खिलाफ होता है। इस सिचुएशन में असली खिलाड़ी वही होता है, जो संयम दिखाए, नम्रता से पेश आए और राजस्थान रॉयल्स के यंग हिटर वैभव सूर्यवंशी ने भी ऐसा ही किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को जयपुर में आईपीएल का 43वां मैच दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 225 रन बनाए। मैच के दूसरे ही ओवर में उस वक्त तल्खी देखने को मिली जब काइल जेमिसन ने राजस्थान के युवा बैटर्ज वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर दिया। इस दौरान आक्रामक अंदाज में जश्र मनाते हुए जेमिसन वैभव सूर्यवंशी के बेहद करीब आ गए और आक्रामक अंदाज में जश्र मनाने लगे। उस समय जेमिसन का रुख खेल भावना के बिलकुल विपरीत था, लेकिन 15 साल के वैभव ने बेहद ही नम्रता और संयम भरा परिचय दिया और पैवेलियन की ओर लौट गए। उनके इस अंदाज को देखकर क्रिकेट जगत में खूब चर्चे हो रहे हैं, क्योंकि उस समय वैभव की जगह कोई और होता तो शायद वह जेमिसन से भिड़ जाता, लेकिन वैभव ने जेंटलमैन खेल दिखाया और पूरी तरह शांत रहे। सभी फैंस उनकी इस नम्रता को माता-पिता की अच्छी परवरिश मान रहे हैं, जो कि दिख भी रहा है।

काइल जेमिसन को मिली सजा

दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन पर उनका आक्रामक रुख भारी पड़ गया है। आईपीएल मैनेजमेंट ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। जेमिसन को दोषी मानते हुए आईपीएल ने एक डीमैरिट प्वाइंट दिया है। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी है, क्योंकि जेमिसन के इस अंदाज को उकसाने वाला व्यवहार माना गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930