राजस्थान, पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सोमका के जंगल में शनिवार एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहाड़ी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मृतक की पहचान कठुआ, जम्मू निवासी अब्दुल्ला खान के रूप में हुई है।

उनके भाई नजीर अहमद ने पहाड़ी थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। नजीर अहमद ने बताया कि अब्दुल्ला खान का छोटा बेटा हयात खान दहाना निवासी इस्लाम पुत्र रसीद की बेटी को भगा ले गया था। इस मामले में सामाजिक पंचायत के जरिए समझौता हो गया था।

खाना खाने के बाद घर ठहराया

रिपोर्ट में बताया गया कि 1 मई की रात करीब 9 बजे पहाड़ी में खाना खाने के बाद इस्लाम और उसके परिवार के कुछ लोग दो गाड़ियों में पहाड़ी आए। वे अब्दुल्ला खान और उनके भतीजे वहीद खान सहित तीन लोगों को अपने साथ दहाना ले गए। वहां तीनों को समी खान के घर ठहराया गया। नजीर अहमद ने रिपोर्ट में बताया कि समी खान पुत्र बसी, इस्लाम पुत्र रसीद, वसीम पुत्र समी (सभी निवासी दहाना), रफीक पुत्र सुल्तान (निवासी इखनका), नासिर पुत्र जफर (निवासी इखनका) और 3-4 अन्य व्यक्ति कमरे में घुसे। वे मोहम्मद अब्दुल्ला को एक गाड़ी में डालकर ले गए, जबकि समी खान घर पर ही रुक गया।

भाई ने पूछा तो बोले- पेट में दर्द

जब नजीर अहमद को पता चला कि उनके भाई को गाड़ी में ले जाया गया है, तो उन्होंने समी खान से पूछा। इस पर समी खान ने बताया कि अब्दुल्ला खान के पेट में दर्द हो गया था। इसी बात पर नजीर अहमद को शक हुआ। अगली सुबह नजीर अहमद को सूचना मिली कि उनके भाई अब्दुल्ला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना सीआई योगेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

बेरहमी से की गई हत्या

शव मिलने से जहां एक ओर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं अब्दुल्ला की हत्या धारदार हथियार से गर्दन काटकर बेरहमी के साथ की गई। उसकी हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया गया। शव की स्थिति से स्पष्ट होता है कि हत्या अत्यंत क्रूर तरीके से की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930