Samastipur Road Accident: बिहार में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी संदीप राम एवं विपिन कुमार राम शुक्रवार की रात अपने एक अन्य साथी के साथ सरायरंजन से मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी गंगसारा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में संदीप राम और विपिन कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।शवों को आज पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।



















