चेन्नई एयरपोर्ट पर रविवार (3 मई) तड़के एक यात्री ने एयर अरेबिया विमान की इमरजेंसी एग्जिट खोलकर कूद गया, जिससे हड़कंप मच गया. इस घटना के चलते मुख्य रनवे कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, कई फ्लाइट्स देरी से उड़ीं और एक फ्लाइट को डायवर्ट भी करना पड़ा. शारजाह से आने वाली फ्लाइट G9-471 (जो एयरबस A320 थी) रविवार सुबह करीब 3:23 बजे लैंड हुई1 अधिकारियों के मुताबिक, टचडाउन के एक मिनट बाद टैक्सीवे पर ही यह घटना हुई, जिसके चलते विमान को तुरंत रोकना पड़ा.

विमान जब टैक्सीवे पर आगे बढ़ रहा था, तभी पुडुकोट्टई का 34 साल के एक यात्री ने अचानक इमरजेंसी एग्जिट खोल दी जिससे हड़कंप मच गया. पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया और अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद CISF के जवान, बम निरोधक टीम और सशस्त्र अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पायलट ने घटना की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. सुरक्षाकर्मी विमान में चढ़े और उस यात्री को हिरासत में ले लिया. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दक्षिण भारत का बड़ा एविएशन हब

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दक्षिण भारत का बड़ा एविएशन हब है. यहां दो रनवे हैं (मुख्य 07/25 और दूसरा 12/30). हर साल 2 करोड़ से ज्यादा यात्री यहां से सफर करते हैं. यह एयरपोर्ट खास तौर पर खाड़ी देशों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के लिए एक अहम गेटवे माना जाता है.

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बेंगलुरु डायवर्ट

अधिकारियों के मुताबिक, रनवे बंद होने की वजह से लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा. इस दौरान कम से कम 5 फ्लाइट्स लेट हो गईं, जिनमें दोहा, अहमदाबाद और दुबई जाने वाली उड़ानें शामिल थीं. इन फ्लाइट्स में करीब 35–40 मिनट तक की देरी हुई. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930