साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है। फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर बॉलीवुड के पुराने कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। हालांकि, फिल्म की इस अपार सफलता के साथ-साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक धड़ा इस फिल्म को ‘प्रोपेगैंडा’ यानी प्रचार फिल्म बता रहा है। अब इस पूरे विवाद पर सिनेमा जगत के दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

जावेद अख्तर ने धुरंधर को लेकर दिया बयान

हाल ही में जावेद अख्तर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उनसे फिल्म पर लग रहे प्रोपेगैंडा के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही व्यावहारिक रुख अपनाया। जावेद अख्तर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि लोग प्रोपेगैंडा फिल्मों से क्या मतलब निकालते हैं। मुझे ‘धुरंधर’ बहुत पसंद आई, यह एक बेहतरीन फिल्म है।” हालांकि, उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि उन्हें फिल्म का पहला भाग, दूसरे भाग की तुलना में ज्यादा अच्छा लगा था।

क्या हर फिल्म एक विचारधारा होती है? 

सोशल मीडिया पर चल रही बहस कि क्या यह फिल्म किसी खास राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा देती है, इस पर जावेद अख्तर ने गहराई से बात की। उन्होंने कहा, “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है। क्या सिर्फ इसलिए कि कोई कहानी किसी खास तबके को रास नहीं आई, वह प्रोपेगैंडा हो जाती है? हर किसी को अपनी बात रखने का हक है।” उन्होंने आगे एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रचार फिल्मों में गलत क्या है? उनके अनुसार, हर फिल्ममेकर की जिम्मेदारी सच को पेश करना है। जावेद जी का मानना है कि हर कहानी, चाहे वह काल्पनिक ही क्यों न हो, सतह के नीचे एक खास विचारधारा को समेटे रहती है।

1800 करोड़ का ‘रणवीर’ धमाका

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय एजेंट की भूमिका निभाई है, जो पाकिस्तान में घुसकर भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों को नाकाम करता है। फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों की लंबी फौज है। 250 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने जिस तरह से 1800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, उसने रणवीर सिंह को इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया है। फिलहाल, जावेद अख्तर के इस बयान ने फिल्म को लेकर चल रही बहस को एक नई दिशा दे दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031