रसोई में खाना बनाने के दौरान घूंघट न संभाल पाना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि घूंघट गिरते ही महिला के ससुर ने गाली-गलौच करते हुए पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आए देवर ने भी उसे बचाने की बजाय डंडे से पीटा। पीढि़ता ने शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल ले गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरि नगर निवासी संध्या ने बताया कि 22 दिसंबर को रसोई में काम करते वक्त उसका पल्लू सिर से गिर गया। इस पर उसके ससुर महिपाल ने उसे डांटना शुरू कर दिया और गाली देने लगा। विरोध करने पर महिपाल ने मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में देवर अमित डंडा लेकर आया और उसने भी मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके ससुर अक्सर उसे दहेज कम लाने के लिए ताने देते थे। उसके पिता व भाई ने दहेज में बाइक दी थी, जबकि देवर को दहेज में कार मिली थी। इससे महिला के ससुर नाखुश थे और अक्सर उसे ताने देते थे। इसी गुस्से में आकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31