Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में उस समय तनाव का माहौल पैदा हो गया, जब कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते इस विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों गुटों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। पथराव के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

रूट को लेकर उपजी तनातनी 

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में आयोजित महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने यात्रा के पूर्व-निर्धारित मार्ग (रूट) पर आपत्ति जताई। मामूली नोकझोंक से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही देर में लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों के हमले में तब्दील हो गया। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। 

मौके पर पहुंचे DM और SP 

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत ‘एक्शन मोड’ में आ गया। जिलाधिकारी (DM) सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात भारी पुलिस बल के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी और त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया गया। प्रशासन ने मामला शांत कराया। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। अधिकारी गांव में ही कैंप कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930