Telugu Hanuman Jayanti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान हनुमान की जयंती भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर मनाई जाती है. उत्तर भारत में जहां चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती का विशेष महत्व है, वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलुगु हनुमान जयंती ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाई जाती है. वर्ष 2026 में यह पर्व 12 मई को मनाया जाएगा.

तेलुगु हनुमान जयंती 2026: तिथि व मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास में हनुमान जयंती का मुहूर्त इस प्रकार रहेगा—

  • ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि का प्रारंभ: 11 मई 2026 को दोपहर 3:24 बजे से.
  • ज्येष्ठ कृष्ण दशमी तिथि का समापन: 12 मई 2026 को दोपहर 2:52 बजे तक.

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हनुमान जयंती 41 दिनों तक चलने वाली दीक्षा के रूप में मनाई जाती है. इसकी शुरुआत 2 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और 12 मई को इसका समापन होगा.

हनुमान जी और दक्षिण भारत का गहरा संबंध 

रामायण के अनुसार, कर्नाटक के हम्पी स्थित अंजनाद्रि पर्वत को भगवान हनुमान का जन्मस्थान माना जाता है. मान्यता है कि माता अंजना ने यहां कठोर तपस्या की थी, जिसके फलस्वरूप पवनपुत्र मारुति का जन्म हुआ. दक्षिण भारत में हनुमान जी को भक्ति, साहस और संकटमोचन के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. अलग-अलग क्षेत्रों में उन्हें विभिन्न नामों से पुकारा जाता है

  • कर्नाटक में: हनुमंथा, आंजनेय
  • आंध्र-तेलंगाना में: हनुमंतुडु, आंजनेयुडु
  • तमिलनाडु में: आंजनेयार

पूजा विधि

पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, व्रत रखें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल पर बैठकर हाथों में जल लेकर पूजा और व्रत का संकल्प लें. हनुमान जी को सिंदूर, चोला, पान के पत्ते, फूल-फल, अक्षत, चंदन, रोली और गुड़-चना अर्पित करें. इसके बाद धूप-बत्ती और अगरबत्ती जलाएँ. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें, फिर हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें. अंत में आरती करें.

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031