रायपुर। महात्मा गांधी के विचार दर्शन व कार्य को युवा पीढ़ी तथा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश व विश्व के जन-जन तक पहुंचाने हेतु हर मन में गांधी हो-हर घर में गांधी हो के माध्यम से शांति, अहिंसा, समता, विश्व बंधुत्व, आर्थिक समानता, स्वावलंबन सहित पीपल बरगद नीम पौधारोपण, नशामुक्त भारत व सत्याग्रही बनानी की भावना युवाओं सहित श्री पीढ़ी के मन में जगाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा तथा समाज सेवा होना बताया। उक्त विचार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के संस्थापक तथा मुख्य संयोजक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने व्यक्त किया है। महात्मा गांधी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच तथा गांधी शांति यात्रा एवं वैश्विक आयोजन का सिविल लाईन रायपुर में आज संपन्न महात्मा गांधी विचार संगोष्ठी में शांतिदूत श्री अर्जुनवार बोल रहे थे। उसी प्रकार श्री अर्जुनवार द्वारा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के साथ ही छत्तीसगढ़ के गांव गांव तक गांधी विचार, दर्शन व कार्य के प्रसार करने से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को गांधी राज्य बनाना संगठन का प्रमुख लक्ष्य होना बताया गया। संगोष्ठी में अंजनी कुमार शर्मा, उडि़सा (कालाहांडी) के संजय गुप्ता, श्रीमती जया द्विवेदी, भाग्येश दुबे, इंद्रजीत सिंग, अमित परगनिहा, निर्मल कोठारी (राजनांदगांव) श्रीमती स्मिता अंकुर कोठारी इत्यादि गांधीजन उपस्थित हुए थे। संगोष्ठी के अंत में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वटवृक्ष स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी को उनकी मृत्यु पर संगठन की ओर से शोक-संवेदना कर सामूहिक भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31