What's Hot

इस साल 2020 में ज्यादातर समय घर पर बिताने की वजह से लोगों ने रोलिंग पेपर और कंडोम की खरीदारी ज्यादा की। दिलचस्प बात यह है कि रात के मुकाबले दिन में ज्यादा कंडोम खरीदे गए। डंजो एप की ओर से जारी डिलिवरी ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक यह डाटा दिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो डंजो एप के जरिए औसतन रात के मुकाबले दिन में तीन गुना ज्यादा कंडोम का ऑर्डर किया गया। हैदराबाद में छह गुना, चेन्नई में पांच गुना और जयपुर में चार गुना बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा मुंबई और बंगलूरू में दिन में तीन गुना ज्यादा ऑर्डर किए गए। वहीं बंगलूरू ने चेन्नई के मुकाबले 22 गुना ज्यादा रोलिंग पेपर एप के जरिए ऑर्डर किया। रोलिंग पेपर एक तरह का कागज होता है, जिसे सिगरेट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर परिवार नियोजन उत्पादों की बात करें तो, बंगलूरू, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्भनिरोधी आईपिल दवा का ऑर्डर किया गया। जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा प्रेग्नेंसी किट एप के जरिए ऑर्डर की गईं। इसके अलावा खाना मंगवाने में भी इस एप का जमकर इस्तेमाल किया गया। बंगलूरू में चिकन-बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाला फूड बना। जबकि मुंबई में दाल खिचड़ी को ज्यादा पसंद किया गया। चेन्नई में इडली और गुरुग्राम में आलू टिक्की बर्गर को ज्यादा ऑर्डर किया गया। पुणे में मुंबई से ज्यादा मैगी को पसंद किया गया और दिल्ली, चेन्नई और जयपुर में चाय से ज्यादा कॉफी पसंद की गई। इसके अलावा पुणे और हैदराबाद में दूध का ऑर्डर बड़ी संख्या में किया गया क्योंकि यहां के लोगों ने चाय और कॉफी का सेवन बहुत ज्यादा किया। इसके अलावा लोगों ने अपने पालतू जानवरों के खाने के लिए डंजो एप का इस्तेमाल किया। गुरुग्राम में पालतू कुत्ते के लिए सबसे ज्यादा खाना ऑर्डर किया, जबकि बंगलूरू, पुणे, चेन्नई और हैदराबाद में बिल्ली के खाने का ऑर्डर ज्यादा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930