लुधियाना (हितेश) : लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बन रही एक बिल्डिंग पर पीला पंजा चला दिया। मामला लुधियाने के शिवपुरी संतोख नगर गंदे नाले के पास का है। यहां पर एक बिल्डिंग अवैध रूप से बन रही थी। आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग के पिल्लर गिरा दिए।
इस संबंधी नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि, उक्त जगह पर बिल्डिंग बनाने की कोई मंजूरी नहीं ली गई थी। मगर मार्केट में दुकानें बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि, इसे रोकने के लिए कई बार बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई, लेकिन वहां पर निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद आज एक्शन लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, किसी राजनीतिक पार्टी के नेता की रिफारिश की बात कही जा रही है, जिसके चलते बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। मगर शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने आदेश जारी किए और उसके बाद जोन एकी बिल्डिंग ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बन रही मार्केट के पिल्लर तोड़ दिए।



















