बांदीपोरा ( मीर आफताब ) : शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में झेलम नदी में फिसलने के बाद दो लोगों के डूबने की आशंका है, जबकि एक अन्य को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब हुई जब तीनों नदी के किनारे अपने टेंट धो रहे थे। उन्होंने कहा कि उनमें से एक गलती से नदी में फिसल गया, जबकि दो अन्य उसे बचाने की कोशिश में पानी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव में बह गए।
उन्होंने कहा, “स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बचा लिया और उसे पास के एक हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं।” पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स सहित बचाव टीमों ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।



















